फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children showed their strength in sports competition

Auraiya News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Sun, 31 Dec 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Children showed their strength in sports competition
बिधूना। ज्ञान स्थली अकादमी बिधूना में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, नृत्य, सामूहिक नृत्य स्वागत गीत ध्वजारोहण, परेड में स्कूल के चारों ग्रुप यलो, ग्रीन, ब्लू और रेड हाउसों के विद्यार्थियों ने परेड करते हुए किया। वहीं बैंड बाजे के साथ अतिथियों को सलामी दी गई।
विज्ञापन


ज्ञान स्थली एकेडमी बिधूना विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 100 मीटर बालक रेस में प्रथम शिवानू व द्वितीय सिद्ध व तृतीय हर्षित ने प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान सूरज, द्वितीय देवेंद्र व तृतीय स्थान पर अभि रहा। 100 मीटर बालिका वर्ग में आरजू प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व प्रभा पाल तृतीय स्थान पर रहीं। स्लो साइकिल रेस बालक वर्ग में आरूष प्रथम, अर्पित द्वितीय व रजत तृतीय रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, अनुभा द्वितीय व अपूर्वा तृतीय स्थान पर रही। स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान ग्रुप डांस व मॉस पीटी ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का मनोबल बढाया। इस मौके पर प्रबंधक शिव प्रसाद यादव के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं औरैया स्थित ज्ञान स्थली अकादमी में वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रसाद यादव, डॉ. रवि कुमार व डॉ. अनुराग त्रिवेदी ने मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। डॉ. रवि कुमार ने बताया कि विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का बहुत महत्व है। खेलकूद में भी भविष्य संवारा जा सकता है। कार्यक्रम समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed