फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children refuse to study two kilometers away

Auraiya News: दो किलोमीटर दूर पढ़ने से बच्चों का इन्कार

Tue, 22 Jul 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 22 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Children refuse to study two kilometers away
बंद स्कूल में प्रदर्शन करते विलय से आक्रोशित बच्चे। - फोटो : बंद स्कूल में प्रदर्शन करते विलय से आक्रोशित बच्चे।
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर ब्लाॅक के गांव धरमपुर के प्राथमिक विद्यालय को दो किलोमीटर दूर गदनपुर गांव के विद्यालय में विलय कर दिया गया है। जबकि इस विद्यालय में 54 बच्चे पढ़ते थे।
विज्ञापन

दो किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में विलय करने से बच्चे आक्रोशित हैं। बच्चों ने दूसरे गांव के स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया है। सोमवार को बच्चे धरमपुर के बंद स्कूल पहुंचे और आक्रोश जताया। प्रधान और अभिभावकों ने भी स्कूल का विलय नहीं करने की मांग की है। साथ ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सिंगलामऊ पंचायत के ग्राम प्रधान सुनील कुमार एवं बच्चों के अभिभावक महारा सिंह, मुकेश, रामू, विमलेश, कमलेश, सुभाष, वीरेंद्र, बबलू, शिवकुमार, मलखान ने कहा कि बच्चे दूर नहीं जाना चाहते हैं। इसी तरह ग्रामीण संजय कुमार, गुरुवचन, विनय कुमार, योगेश, श्रीपाल, अमित कुमार, सुशील कुमार व राजकुमार ने स्कूल विलय करने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है कि गदनपुर में पढ़ने वाले बच्चों को मुरादगंज मार्ग पार करके दो किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। इससे बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। विरोध में प्रधान और ग्रामीणों द्वारा बीएसए को भी पत्र दिया जा चुका है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम से गांव के स्कूल को खोले जाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। हालांकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि विलय के समय छात्र संख्या कम थी। अब ज्यादा बताई जा रही है। मामले की जांच करके निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed