फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children of council school will get basic knowledge of computer

Auraiya News: परिषदीय स्कूल के बच्चे पाएंगे कंप्यूटर का प्राथमिक ज्ञान

Fri, 15 Mar 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Children of council school will get basic knowledge of computer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय स्कूलों को आधुनिकता से जोड़ने की कवायद शुरू कराई गई है। अब कंप्यूटर के प्राथमिक ज्ञान से बच्चों को दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए अजीतमल स्थित डायट में शिक्षकों के प्रशिक्षण भी शुरू हो गए हैं। इससे परिषदीय स्कूल के बच्चों को काफी हद तक काॅन्वेंट जैसा माहौल मिलेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरू कराई गई तैयारियों के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 6, 7 व आठ के छात्रों के पाठ्यक्रम में कंप्यूटर को शामिल किया गया है। इसे देखते हुए डिजिटल लिट्रेसी में कंप्यूटर के शुरुआती ज्ञान से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए डायट में बारीकी बताना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

संदर्भ दाताओं की ओर से इस संबंध में जरूरी जानकारी शिक्षकों से साझा की जा रही है। शुक्रवार को आयोजित हुए प्रशिक्षण में संदर्भ दाताओं में अपर्णा पाल, सुबोध कुमार, नीरज राजपूत, अनुराग यादव, प्रशांत अवस्थी व अंकित अवस्थी शामिल रहे। 50 से ज्यादा शिक्षकों को कंप्यूटर की प्राथमिक जानकारी दी गई। इस मौके पर डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने कहा कि आधुनिक वातावरण में कंप्यूटर की जानकारी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन शैली को सुगम बनाने में यह सहायक है। बेसिक के बच्चों को कंप्यूटर की प्राथमिक जानकारी में दक्ष बनाया जाएगा। प्रशिक्षण में कंप्यूटर के सामान्य परिचय के साथ एमएस वर्ड, एक्सल समेत अन्य जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed