फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Child Development Office is running in the dilapidated building of BRC

Auraiya News: बीआरसी के जर्जर भवन में चल रहा है बाल विकास कार्यालय

Thu, 09 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Child Development Office is running in the dilapidated building of BRC
सहार। ब्लॉक क्षेत्र में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। यह कार्यालय वर्तमान में खंड शिक्षा विभाग के भवन में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल विकास कार्यालय की हालत इतनी खराब है कि यहां कार्य करना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है। भवन के दरवाजे और खिड़कियां टूट चुकी हैं व सभी खिड़कियों के शीशे गायब हैं। दरवाजे भी क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। इससे न केवल सुरक्षा का अभाव बना रहता है बल्कि कार्यालय का वातावरण भी असुविधाजनक हो गया है।
विज्ञापन

सीडीपीओ सपना ने बताया कि ब्लॉक में 246 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनको यहीं से राशन वितरण का कार्य किया जाता है। ऐसे में जर्जर भवन के कारण कार्य में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अलग से बाल विकास परियोजना का कोई भवन उपलब्ध न होने के कारण मजबूरी में बीआरसी भवन से कार्य संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी यहां असुविधा का सामना करना पड़ता है। बारिश या तेज हवा के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। इससे रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक सामग्री के सुरक्षित रखने में भी परेशानी होती है। इससे कर्मचारी परेशान हैं।

इस संबंध में सीडीओ संत कुमार ने बताया कि उन्हें भवन की खराब स्थिति की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भवन की स्थिति जर्जर है तो खंड विकास अधिकारी को अवगत कराकर शीघ्र ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed