फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   child birth in Hospital gallery, death

अस्पताल की गैलरी में जना बच्चा, मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:28 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 25 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
child birth in Hospital gallery, death
ि् - फोटो : getty images
 प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि उसने गैलरी में ही बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। इससे गुस्साए प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन


कस्बे के पटेल नगर निवासी राम प्रकाश की पत्नी रामा देवी को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए डिलीवरी कक्ष से निकले ही थे कि गैलरी में प्रसव हो गया। आरोप है कि प्रसव होने के बाद भी अस्पताल स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया। इससे नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि वे डाक्टर और नर्स से मदद मांगते रहे, लेकिन कोई भी गैलरी तक नहीं आया। इस वजह से बच्चे की मौत हुई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बाद प्रसूता के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद वे अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। वे डाक्टर और चिकित्सा स्टाफ कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में परिजनों ने एसडीएम से मामले की शिकायत की और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीएम अमित राठौर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का  कहना है कि  सीएचसी मेंपहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। सीएचसी में महिला डाक्टर की तैनाती नहीं है। अन्य स्टाफ जानबूझ कर प्राइवेट नर्सिंग होम जाने का दबाब बनाते हैं। न जाने पर रेफर करके पल्ला छुड़ा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed