फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chhath Puja celebrated with great enthusiasm, Lord Bhaskar was worshipped on Kharna on the second day.

Auraiya News: छठ पूजा की धूम, दूसरे दिन खरना पर हुई भगवान भास्कर की आराधना

Sun, 26 Oct 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 26 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja celebrated with great enthusiasm, Lord Bhaskar was worshipped on Kharna on the second day.
औरैया। लोक आस्था के महापर्व छठ को धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को पर्व के दूसरे दिन खरना पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान भास्कर और माता षष्ठी की पूजा-अर्चना की। घरों और घाटों पर भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को सूर्य अस्त के बाद खरना का प्रसाद चखा।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और पूजा की तैयारी में लोग जुटे रहे। मिट्टी के चूल्हे पर गुड़, दूध और चावल से रसीली खीर बनाई गई। जिसे केले और ठेकुआ के साथ प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। शहर कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतियों ने श्रद्धा के साथ खरना का पारंपरिक अनुष्ठान किया। दिबियापुर स्थित गेल, पाता समेत अयाना, सहार, बिधूना और कंचौसी क्षेत्रों में घरों के आंगनों व तालाबों तक छठ के गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजीं। परिवार के सदस्यों संग पूजा की तैयारी में व्यस्त रहीं। शाम होते-होते कई परिवारों ने स्थानीय जलाशयों और तालाबों पर जाकर अर्घ्य दिया। प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा जबकि मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed