फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chess tournament winners honored

Auraiya News: शतरंज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chess tournament winners honored
फोटो -18- शतरंज खेलते छात्र-छात्राएं। स्रोत:शिक्षक - फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
औरैया। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयु वर्ग 13 वर्ष बालिका में आदविका दीक्षित गेल डीएवी दिबियापुर ने प्रथम तथा आराध्या शेमफोर्ड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 13 वर्ष बालक वर्ग में तनिष्क बिंद सुदिति ग्लोबल औरैया प्रथम और एकाग्र पांडे द्वितीय रहे।
आयु वर्ग 19 वर्ष बालक में दिव्यांश सेंट फ्रांसिस औरैया ने प्रथम तथा इबादुर रहमान सुदिति ग्लोबल औरैया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 15 वर्ष बालक वर्ग में आरुष दुबे सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया प्रथम एवं ध्रुव सिंह ब्राइट माइंड बिधूना द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं 15 वर्ष बालिका वर्ग में कृतिका तिलक इंटर कॉलेज औरैया ने पहला तथा अनन्या बीबीएस औरैया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

17 वर्ष बालिका वर्ग में शिफा तिलक इंटर कॉलेज औरैया विजेता रहीं। 17 वर्ष बालक वर्ग में कार्तिक सुदिति ग्लोबल औरैया ने प्रथम तथा आदर्श गुप्ता बीबीएस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोनू सेंगर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि राजकुमार सिंह कोतवाल एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

संचालन महासचिव मनीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन कुमार, संरक्षक बृजेश दीक्षित, चेयरमैन मनीष दीक्षित, संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल व शिखा, उपाध्यक्ष मनीष दुबे, रविंद्र कुमार दुबे और योगेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed