फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   checking,exam,nakal

परीक्षा केंद्रों का एडी बेसिक ने किया निरीक्षण, 2569 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
checking,exam,nakal
फोटो 06 एयूआरपी -41 - तिलक इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की जांच करती शिक्षकाएं। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बुधवार को कड़ी चौकसी में संपन्न हुई। सख्ती के चलते सुबह की पाली में 2569 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एडी बेसिक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह की पाली में सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की अंग्रेजी नया पाठ्यक्रम विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 21471 परीक्षार्थियों में 18918 उपस्थित रहे। जबकि 2553 अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 133 छात्रों में 131 ने परीक्षा दी। इसमें दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

शाम की पाली में 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। इंटर कंप्यूटर व कृषि विषय में पजीकृत 393 में 379 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान एडी बेसिक राजेश कुमार शाही ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर उन्हें कमी नहीं देखने को मिली।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया की सख्ती के बीच परीक्षाएं कराई जा रही है। केंद्राध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाए। यदि छात्र के पास नकल की पर्ची पाई जाती है तो केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दिबियापुर। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर इकरार अहमद ने बुधवार को परीक्षा के दौरान एक नकलची को एंड्रायड मोबाइल के साथ पकड़ा।

प्रोफेसर इकरार अहमद के अनुसार बुधवार की शाम की पाली में बीएससी कृषि के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इस एक परीक्षार्थी को स्मार्टफोन के साथ पकड़ा।
नकलची के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहीं से एक परीक्षार्थी कापी लेकर केंद्र से भाग निकला। जिसे बाद में पुलिस की मदद से पकड़ भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed