फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cheated 20 thousand rupees from a girl by becoming deputy jailer

Auraiya News: डिप्टी जेलर बनकर युवती से ठगे 20 हजार रुपये

Tue, 11 Apr 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 11 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cheated 20 thousand rupees from a girl by becoming deputy jailer
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में हमीरपुर जेल में बंद एक आरोपी की बेटी से डिप्टी जेलर बनकर साइबर ठग ने 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के पढ़ीन दरवाजा निवासी अमुल्या पाठक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पिता रामू पाठक हमीरपुर जेल में निरुद्ध हैं। सोमवार सुबह उसके पास चंदू तिवारी नाम के व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि उसके पिता का स्वास्थ्य खराब है। उसने एक नंबर पर बात कर जानकारी लेने को कहा। जिसपर उसने आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल की। तो फोन उठाने वाले ने खुद को हमीरपुर जेल का डिप्टी जेलर बताया। युवक ने पिता रामू पाठक के सीढि़यों से फिसल कर घायल होने की बात बताई।
विज्ञापन

पिता को खून की जरूरत के नाम पर पैसों की मांग की। इसपर उसने अपने खाते से एक बार में 10700 रुपये व दोबारा में 9500 रुपये डाल दिए। पिता के स्वास्थ्य की चिंता के चलते उसने रुपये खाते में डालकर पिता से बात कराने को कहा। जिसपर आरोपी ने आधा घंटे बाद पिता से वीडियो कॉल कराने की बात कही। इसके कुछ देर बाद उनसे फोन बंद कर लिया। पिता का स्वास्थ्य जानने के लिए जब वह हमीरपुर जेल पहुंची तो उसे पिता स्वस्थ मिले। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed