फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chaupal: Lots of problems, waiting for solution

चौपाल: समस्याओं की भरमार, निस्तारण का इंतजार

Fri, 14 Jul 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 14 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chaupal: Lots of problems, waiting for solution
अटसू। क्षेत्र के हालेपुर व विलावा ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को अधिकारियों ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। इस दौरान सबसे ज्यादा पेंशन, बिजली, पानी व आवास की समस्याएं रहीं। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हालेपुर में आयोजित चौपाली में बीडीओ अतुल यादव मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोगों को पात्र होने के बाद भी आवास नहीं मिले हैं। वहीं मोनिका पत्नी रवि शंकर ने राशनकार्ड न बनने, ऊदल सिंह ने एक वर्ष से वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत की। गांव के कई लोगों ने एक साथ जल निकासी की व्यवस्था न होने, नियमित सफाई न कराए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं, विलावा की चौपाल में ग्रामीणों ने आवास की दूसरी किस्त न मिलने पर आवास अधूरे पड़े होने की जानकारी दी। गांव में बिजली, पानी की समस्या बताई। इस पर बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याएं दूर कराई जाएंंगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद पाल, पूजा देवी, सचिव राजेश कुमार, अतुल तोमर, लेखपाल धर्मेंद्र शुक्ला, पंचायत सहायक हिमांशु, कुसुमलता, गजराज सिंह व सतीश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed