{"_id":"5df680a98ebc3e87c9331c27","slug":"challan-and-one-bus-of-sixteen-daggamar-vehicles-auraiya-news-knp5324393183","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 डग्गामार वाहन का चालान और एक बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 डग्गामार वाहन का चालान और एक बस सीज
विज्ञापन
फोटो 15एयूआरपी04- राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान के दौरान वाहन चेक करते अधिकारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। परिवहन विभाग के तत्वाधान में रविवार को कस्बा बिधूना और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सख्ती से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 16 बसों का चालान किया गया और एक बस सीज की गई। अचानक चलाए गए इस अभियान से प्राइवेट वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
रविवार को एआरएम रमाशंकर चौधरी और एटीओ धनवीर सिंह यादव ने प्राइवेट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरएम ने बताया कि यह संयुक्त अभियान पहले कस्बा बिधूना और फिर इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया। बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मानक पूरे न करने वाले 16 डग्गामार वाहन (बसों) का चालान किया गया। जिसमें कई शताब्दी एजेंसियों की बसें भी शामिल हैं। इसके साथ ही एक बस को सीज करने की कार्रवाई की गई। इधर दोनों विभागों द्वारा मिलकर चलाए गए अभियान से प्राइवेट वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अभियान जारी रहने तक सड़कों पर डग्गामार वाहनों की संख्या न के बराबर देखने को मिली, तो वहीं चौराहों व तिराहों के समीप दिखने वाले मैजिक व अन्य डग्गामार वाहन नदारद दिखे। अभियान थमते ही डग्गामार वाहन फिर सड़कों पर देखने को मिले।
एआरएम ने कहा कि डग्गामार वाहनों के नियम विरुद्ध चलाए जाने से डिपो के राजस्व को दिनों दिन नुकसान हो रहा था। कहा कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त से अभियान चलाया जाएगा। कहा कि जिन वाहनों के पास रूटों के परमिट नहीं होंगे, उन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।