फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chain of businessman's wife returning from procession looted

Auraiya News: शोभायात्रा से लौट रही व्यापारी की पत्नी की चेन लूटी

Thu, 03 Oct 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chain of businessman's wife returning from procession looted
औरैया। अग्रसेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा से घर लौट रही व्यापारी की पत्नी की बदमाश चेन लूट ले गए। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की। व्यापारी नेताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कोतवाली प्रभारी से मुलाकात की। जल्द चोर को पकड़ने व रात के समय सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


अग्रसेन जयंती पर मंगलवार शाम समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई थी। मंगलवार देर रात मोहल्ला बहन टोला निवासी व्यापारी देवीदास गर्ग की पत्नी मंजू यात्रा में शामिल होने के बाद परिजनों के साथ घर लौट रही थी। गढ़ैया मोहल्ले में पीछे से आया एक युवक उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। महिला व उसके साथ मौजूद लोगों ने पीछा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक की खोजबीन की लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। भारतीय उद्योग मंडल के प्रदेश सचिव अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी से मुलाकात की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रमुख स्थानों पर नजर नहीं आ रही है। बदमाश बेखौफ हो चुके है। सर्दियों का मौसम आने वाला है। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रहती है। व्यापारियों की जो भी समस्या है उस पर ध्यान देते हुए रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed