{"_id":"60c7975c8ebc3ee48f4b99af","slug":"chacha-and-bhatija-died-in-accident-auraiya-news-knp634197148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित ऑटो स्कूटी में घुसा, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित ऑटो स्कूटी में घुसा, चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में बल्लापुर के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। अनियंत्रित ऑटो सामने से आ रही स्कूटी से जा टकराया। हादसे में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (70), भतीजे शिवमंगल सिंह (40) के साथ सोमवार दोपहर एक बजे भाग्यनगर स्थित सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने गए थे। वहां से दोनों लौट रहे थे। स्कूटी शिवमंगल सिंह चला रहा था। करीब दो बजे बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बल्लापुर के समीप दोनों पहुंचे तो एक ऑटो में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर स्कूटी से जा भिड़ा। हादसे में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी चला रहा शिवमंगल हेलमेट लगाए था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से ऑटो व ट्रैक्टर को कब्जे मेें लिया गया है। परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।