{"_id":"6a061659be0ee763a30dda72","slug":"cfo-wins-two-medals-in-all-india-police-badminton-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144869-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएफओ ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएफओ ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन में जीते दो पदक
विज्ञापन
फोटो-25-एसपी व एएसपी के बीच मेडल के साथ खड़े सीएफओ तेजवीर सिंह। स्रोत: पुलिस
औरैया। जिले का मान बढ़ाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैटमिंटन क्लस्टर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने दो अलग-अलग वर्गों में दो कांस्य पदक जीतकर पुलिस विभाग और जिले को गौरवान्वित किया है।
पुलिस की ओर से 13 मई तक लखनऊ में द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैटमिंटन क्लस्टर 2025-26 का आयोजन किया गया। शुभारंभ नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। बुधवार को पुलिस महानिदेशक ने प्रतियोगिता का समापन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर की करीब 42 टीमों के 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
जिले से प्रतिभाग कर रहे तेजवीर सिंह ने राजपत्रित संवर्ग के अंतर्गत 50 प्लस डबल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। 55 प्लस व्यक्तिगत वर्ग में भी दूसरा कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजवीर सिंह की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने उन्हें बधाई दी है।