फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Centers not built in the district for police recruitment examination

Auraiya News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में नहीं बने केंद्र

Tue, 06 Aug 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Centers not built in the district for police recruitment examination
औरैया। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए इस बार जनपद में एक भी केंद्र नहीं बनाया गया है। जिसके चलते जिले के अभ्यर्थियों को आसपास के जनपदों में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों तक दौड़ लगानी होगी। तो वहीं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित होने से जनपद में इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में जोश देखने को मिला था। जिसके चलते वह तैयारियों में जुट चुके है। इस बार जिले में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। इससे इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में मायूसी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि फरवरी माह में संपन्न कराई गई इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 27 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर औरैया जनपद के ही अभ्यर्थी नहीं बल्कि आस-पास के जनपदों कन्नौज, जालौन, कानपुर देहात, इटावा, झांसी, कानपुर तक के आवेदक अभ्यर्थी यहां परीक्षा देने आए थे। जिसमें कुल 27937 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 27006 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिले में परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का प्रमुख कारण स्कूलों में हाईटेक व्यवस्था का न होना है। इस बार परीक्षा केंद्र जिले में न होने के चलते जिले के अभ्यर्थियों के अलावा उन सभी अभ्यर्थियों को जिन्होंने पहले यहां के केंद्रों पर आकर परीक्षा दी थी। उन्हें अब अन्य जिलों में परीक्षा देने के लिए जाना होगा। इधर केंद्र न बनने से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को राहत मिली है।
17 फरवरी 2024 को जब जिले में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने के 24 घंटे पहले से ही सड़कों पर भीड़ नजर आने लगी थी। भीड़ के चलते लगने वाले जाम को नियंत्रण में करने के लिए ट्रैफिक सिपाहियों को मशक्कत करनी पड़ी थी। तो वहीं परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिन-रात एक करते हुए मेहनत करनी पड़ी थी।

हालांकि उनकी मेहनत जनपद में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न होने से रंग तो लाई थी। लेकिन अन्य जनपदों में पेपर लीक के कारण जिले के अधिकारियों की मेहनत भी बेकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed