{"_id":"2a2950af31f94b143b4172b45eed8829","slug":"cemeteries-babarpur-cleansing-campaigns-on-the-pier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरपुर शमशान घाट पर सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरपुर शमशान घाट पर सफाई अभियान शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संस्था विचित्र पहल के तत्वावधान में बाबरपुर अजीतमल में शमशान घाट की सफाई कराई गई। सदस्यों ने टीम भावना से सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि विचित्र पहल की ओर से गत आठ फरबरी को शेरगढ़ घाट औरैया से सफाई अभियान की शुरूआत की गई थी। यह अभियान अब बाबरपुर नगर तक पहुंच चुका है।
विचित्र पहल के नगर अध्यक्ष बाबी गुप्ता एवं संयोजक सुशील कुशवाहा ने बताया कि विचित्र पहल टीम ने बाबरपुर अजीतमल के सभी शमशान घाटों की सफाई कराई जाएगी।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है यदि पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो यमुना घाट या किसी भी स्थान पर शवदाह न करें। शमशान घाट पर ही अंतिम संस्कार करें। कस्बे के सभी शमशान घाटों को स्वच्छ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बाबरपुर विद्यानगर शमशान घाट की सफाई में मुख्य रूप से विनय गुप्ता, छोटू नागर, धनपति सोनी, लाले पोरवाल, पिंटू , अनिल तिवारी, राजू कुशवाहा, प्रमोद गोयल, देवेश सक्सेना, राम प्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन