फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CC interlocking roads will soon be built in the city

Auraiya News: शहर में जल्द बनेंगी सीसी इंटरलॉकिंग सड़कें

Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
CC interlocking roads will soon be built in the city
औरैया। शहर में लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पालिका प्रशासन कई मोहल्लों में सीसी सड़कों के निर्माण के साथ इंटरलॉकिंग का काम कराएगी। इनके निर्माण के लिए पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

25 वार्डों की नगर पालिका परिषद में लगातार आबादी का दायरा बढ़ रहा है। ऐसे में पालिका की सुविधाएं नाकाफी हैं। बुनियादी सहूलियतें सड़क, बिजली, पानी, जलनिकासी आदि की कमी से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती हैं। खासकर नवविकसित मोहल्लों में लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोग काफी समय से सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। शहर में खास तौर पर दयालपुर-भीखमपुर, दिबियापुर बाईपास, हाईवे के किनारे तेजी से बढ़ी आबादी में सड़क व नाली प्राथमिक जरूरत है। ऐसे में पालिका ने यहां के मोहल्लों में सीसी सड़क व इंटरलॉकिंग कार्य कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना के अनुसार यहां के 19 सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण पर करीब दो करोड़ से ज्यादा का बजट व्यय किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि जनता को आवागमन की सुविधा देने के लिए मोहल्लों में सीसी-इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed