{"_id":"682ccec3b4b1a601fc01c3d4","slug":"cbc-machine-is-faulty-could-not-be-repaired-auraiya-news-c-211-1-knj1003-126176-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीबीसी मशीन खराब, नहीं हो सकी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीबीसी मशीन खराब, नहीं हो सकी मरम्मत
Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी की लैब में रखी सीबीसी मशीन ।
- फोटो : सीएचसी की लैब में रखी सीबीसी मशीन ।
बिधूना। सीएचसी बिधूना में सीबीसी मशीन मंगलवार को भी सही न हो सकी। ऐसे में मरीजों को बाहर से जांच कराने को मजबूर होना पड़ा।
सोमवार को मैकेनिक आए, लेकिन मशीन का अन्य उपकरण खराब हो गया। इससे मशीन सही नहीं हो सकी है। बुधवार को मरम्मत होने की उम्मीद जताई गई है।
सीएचसी बिधूना में एक मई से सीबीसी मशीन का सेंसर खराब है। इससे यहां आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। सोमवार को सीबीसी मशीन का सेंसर लेकर मैकेनिक नासिर पहुंचे थे, लेकिन मशीन का सेंसर सही होने के बाद 17 दिन से बंद पड़ी सीबीसी मशीन का वाॅल्व ब्लॉक हो गया। इससे मशीन सही नहीं हो सकी।
एलटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन में ब्लड बॉक्स में सूख जाने से वॉल्व ब्लॉक हो गया है। मशीन में दूसरा वॉल्व लॉक पड़ने के बाद ही जांचें चालू की जा सकेंगी। बताया कि मैकेनिक बुधवार को मशीन सही करने आएगा।