{"_id":"5734cc464f1c1b387c919e12","slug":"caught-cycle-in-freedom-fighter-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में फंसी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में फंसी साइकिल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 13 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन से साइकिल निकालता कर्मचारी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन पार कर रहे वृद्ध ने सामने से ट्रेन आते देख ट्रैक पर ही साइकिल छोड़ दी। इसके कारण दिल्ली की ओर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के इंजन में साइकिल फंस गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोका। करीब आधे घंटे बाद साइकिल को इंजन से निकाला गया। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट की अप लाइन बाधित रही।
अछल्दा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 13 बी पर वृद्ध साइकिल से क्रासिंग पार कर रहा था। तभी आप लाइन पर ट्रेन आती देख वह घबरा गया। अपनी जान बचाने के प्रयास में साइकिल को ट्रैक पर ही छोड़ दिया। जयनगर से दिल्ली जा रही 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस साइकिल से टकरा गई। इससे साइकिल ट्रेन के इंजन में फंस गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया।
बाद में चालक ने साइकिल इंजन के जाल में फंसी देख स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने साइकिल के फंसे हिस्से को बाहर निकाला। इस बीच ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। वहीं आरपीएफ ने साइकिल को कब्जे में लेकर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है।