{"_id":"5df2926d8ebc3e8791704a47","slug":"cattle-should-be-protected-from-cold-cattle-auraiya-news-knp531827983","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में 1238 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में 1238 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
विज्ञापन
औरैया। सदर विकास खंड के ग्राम सलैया में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद पशु चिकित्सकों ने 1238 पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर इलाज किया। वहीं आयोजित गोष्ठी में पशु पालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के गुर बताए। गोष्ठी का शुभारंभ चरन सिंह कुशवाहा ने किया।
गोष्ठी में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी केजी सिंह ने पशु पालकों को सर्दी का मौसम में जानवरों को बीमारियों से ग्रसित होने से बचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने पशु पालकों से सुबह ठंड के मौसम में अपने जानवरों को जल्दी घर से बाहर न निकालने व उन्हें ठंडा पानी न पिलाने की सलाह दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहर सिंह ने बताया कि मेले में आए 1238 पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा उन्हें जरूरी दवाईयां व इंजेक्शन दिए गए। पशुधन प्रसार अधिकारी अंकित शुक्ला ने बताया कि मेले में 26 पशुओं का गर्भधारण निशुल्क कराया गया। साथ ही पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल किशोर ने बताया कि सर्दी के मौसम में पशुओं को होने वाले मिल्क फीवर से बचाने की अपील की।
इस दौरान गोष्ठी को डिप्टी सीवीओ डॉ. अनिल सिंह बिधूना, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. प्रदीप, डॉ. उमेश राजपूत आदि लोगों ने भी पशु पालकों को जानकारी दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट यतींद्र कुमार दीक्षित, कौशलेंद्र, विनोद कुमार के अलावा गोष्ठी में भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।