{"_id":"621d10fc09b5ce4e960df52e","slug":"cattle-catching-auraiya-news-knp683127022","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों से आढ़ती परेशन, बर्बाद हो रहा खाद्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों से आढ़ती परेशन, बर्बाद हो रहा खाद्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से किसान ही नहीं गल्ला मंडी के आढ़ती भी परेशान हैं। मंडी में घूमने वाले मवेशी प्रतिदिन हजारों रुपये का खाद्यान्न चट कर रहे हैं। जिससे आढ़तियों को काफी नुकसान हो रहा है। आढ़तियों का कहना है कि कई मर्तबा जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका। आढ़ती बताते हैं कि मंडी में मवेशियों से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। परिसर में सब्जी और खाद्यान रहने के कारण मवेशियों के झुंड डेरा जमाए रहते हैं। आढ़तियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र समस्या का निदान न हुआ तो वह अनशन से लेकर आंदोलन तक के लिए बाध्य होंगे।
गल्ला मंडी एसोसिएशन महामंत्री और आढ़ती जमाली सिंह कहते हैं कि सुरक्षा के नाम पर आढ़तियों से शुल्क भी लिया जाता है। बावजूद इसके हालत यह है कि अन्ना मवेशियों का मंडी परिसर में खुलेआम घूमना और नुकसान करना मंडी प्रशासन की अनदेखी है।
आढ़ती यशोदा नंदन कहते हैं कि जरा सा भी चूक ने पर मवेशी आढ़त में अंदर तक घुसकर खाद्यान्न भरी बोरियों को फाड़ना सुरू कर देते हैं। इससे आढ़तियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार आढ़तियों ने एकजुट होकर मंडी प्रशासन से शिकायती भी की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
मुख्य गेट पर मवेशियों को रोकने के लिए कैटल कैचर लगा हुआ है। पीछे के रास्ते से मवेशी मंडी में अंदर घुस रहे हैं। इस पर रोक लगाने का जल्द ही कोई इंतजाम किया जाएगा। - अरूण कुमार गुप्ता, मंडी सचिव, औरैया।