फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Caste certificate for display at Headquarters

जाति प्रमाण पत्र के लिए मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Caste certificate for display at Headquarters
डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते मझवार जाति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 मझवार जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की प्रदेश सरकार ने घोषणा की है। गुरुवार को मझवार जाति के लोगों ने मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने कहा कि अनूुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के तहसीलदारों को निर्देश दिए जाएं। इन्होंने बताया कि  शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद अन्य जिलों में प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिले में अभी तक  सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से 21 दिसंबर को जारी आदेश में मझवार जाति के तहत आने वाले मल्लाह, केवट, निषाद आदि को अनुसूचित जाति में शामिल कर दिया गया। इन जातियों से संबंधित लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आवेदन किए थे। अभी तक किसी भी तहसील में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए। इस मामले में समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बाबू निषाद, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण निषाद एडवोकेट, महासचिव रामशंकर निषाद, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, लाल सिंह मल्लाह, दीपक मझवार, प्रेम कुमार मझवार, सिद्ध गोपाल मल्लाह ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर डीएम के.बालाजी को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने डीएम से तीनों तहसीलों के तहसीलदारों को मझवार जाति के तहत आने वाले मल्लाह, केवट व निषाद जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने के आदेश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार के आदेश के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में मझवार जाति के लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। औरैया में अभी तक एक भी आवेदन पर प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed