फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cash looted with truck driver

ट्रक चालक से नगदी लूटी

Wed, 17 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
cash looted with truck driver
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत औरैया-कन्नौज सीमा पर बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। मामले में बेला और कन्नौज की इंदरगढ़ थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। लेखपाल के दखल के बाद बेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बेला-कन्नौज रोड पर बुधवार सुबह जालौन से मौरंग लादकर हरदोई जाते समय एक ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई। ट्रक चालक विवेक कुमार निवासी ऊगु थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव व परिचालक सुभाष निवासी हरदोई ट्रक को किनारे खड़ा कर सो गए। सुबह करीब चार बजे काली बाइक सवार तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर ट्रक का दरवाजा खोलने को कहा। विरोध पर शीशा तोड़ दिया और चालक से मारपीट की। उससे दो मोबाइल व 13 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थाना बेला पुलिस ने घटना को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की बताया। घंटों तक दोनों जनपदों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। राजस्व लेखपाल ने घटनास्थल बेला थाना क्षेत्र बताया। प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि लूट की वारदात नहीं है। चालक का युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान मोबाइल व कुछ रुपये कहीं गिर गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed