फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cash in the bank waiting for passing day

कैश के इंतजार में बैंक में गुजर रहा दिन

Fri, 20 Jan 2017 12:10 AM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 20 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cash in the bank waiting for passing day
मुरादगंज में सेंट्रल बैंक के बाहर कैश के इंतजार में बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की किल्लत बनी हुई है। करेंसी चेस्ट से ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों को नगदी न मिलने से ग्राहक परेशान हैं। गांव के लोग पूरे दिन बैंक में कैश मिलने का इंतजार करते हैं। बाद में इन्हें मायूस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


मुरादगंज कस्बे की सेंट्रल बैंक में एक सप्ताह से कैश का संकट है। गुरुवार को आसपास के ग्रामीण कैश के इंतजार में बैंक पहुंचे। यहां डिमांड के हिसाब से कैश नहीं था। बैंक  में कैश के इंतजार में बैठीं पुर्वा डौरी की सुलेखा का कहना है कि ससुर की मौत हो गई है। अंतिम संस्कार व तेरहवीं के लिए रुपयों की जरूरत है। भुगतान नहीं मिल रहा है। एक सप्ताह से सारे काम छोड़कर बैंक के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं भौतापुर निवासी रानी देवी का कहना है कि  एक सप्ताह से बैंक आ रही हैं। कैश नहीं मिल रहा है। सेगनपुर के खाताधारक तस्लीम खान ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी चहेतों को ही रुपये देते हैं। बाकी लोगों को कैश न होने की बात कहकर बैरंग कर देते हैं। कैश की किल्लत से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कैश भिजवाने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed