{"_id":"585435e84f1c1be851649a82","slug":"cash-at-the-end-of-the-commotion-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी खत्म होने पर लोगों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी खत्म होने पर लोगों का हंगामा
औरैया
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी बैंक के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के कारण कस्बे की अधिकतर बैंकों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक लाइन लग रही है। लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को दो बैंक कैशलेस रहीं। एक बैंक में कुछ घंटे ही दो-दो हजार रुपये बांटे गए। पीएनबी में कैश न मिलने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
शुक्रवार को कस्बा स्थित कार्पोरेशन बैंक व पूर्वांचल बैंक में कैश उपलब्ध नहीं था। पंजाब नैशनल बैंक में उपभोक्ताओं को कैश वितरित किया गया। पीएनबी में कुछ घंटे में ही कैश खत्म हो गया। यहां ग्राहकों को सिर्फ दो-दो हजार रुपये दिए गए। ग्राहक 10 से 24 हजार रुपये तक मांग रहे थे। इस पर बैंक कैशियर ने काउंटर बंद कर दिया। इस पर खाताधारक रामदुलारी, रिजवाना बेगम, मो. तरीन, नफ ीसा, प्रेमकांती आदि खाताधारकों ने कैश न मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, लाइन में खड़े अन्य लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
बैंकों में आई करेंसी, 500 के नोटों की किल्लत बरकरार