{"_id":"69d2a8a46ff8ffde1709e817","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-a-locked-house-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142542-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंद घर से नकदी व जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंद घर से नकदी व जेवर पार
Sun, 05 Apr 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32- घटना के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
बिधूना। कस्बा के मोहल्ला सूरजपुर आदर्श नगर में बंद घर से चोरों ने नकदी व लाखों रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। मकान में तीन दिन से ताला लगा था। परिवार वाले गेहूं की कटाई के लिए गांव गए थे।
मोहल्ला सूरजपुर आदर्श नगर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी विपिन कुमार ने बताया कि वह एक अप्रैल को गेहूं की कटाई के लिए अपने पैतृक गांव नगला मुंशी गई हुई थीं। घर पर तीन दिन से ताला लगा था। इसी दौरान रात में चोरों ने घर के आंगन में पड़े जाल खोलकर घर में प्रवेश किया।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से नकदी व जेवर पार कर दिए। रविवार सुबह वह घर पहुंचीं तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।