फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cash and household burnt to ashes due to fire in two houses

Auraiya News: दो घरों में आग से नकदी व गृहस्थी जलकर राख

Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cash and household burnt to ashes due to fire in two houses
फफूंद। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर रैदपुर में गुरुवार सुबह दो किसानों के घरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये कीमत का अनाज व गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर,रैदपुर निवासी धीर सिंह किसान हैं। बताया कि गुरुवार खेत पर थ्रेसर से गेहूं की कटाई करने गया था। 10 बजे के करीब उसके घर के बाहर रखे छप्पर में अचानक से आग लग गई। घर पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो पड़ोसी आग बुझाने के लिए दौड़े। जानकारी पर वह भी घर आ गया। जब तक आग बुझाई जाती तेज हवा चलने के कारण आग ने उसके घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग बगल में बने भाई तीरथ सिंह के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। दिबियापुर और औरैया से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। धीर सिंह ने बताया कि आग लगने से 30 क्विंटल गेहूं, आठ क्विटंल सरसों, चना, बाजार व आठ हजार की नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीरथ सिंह ने बताया कि पांच हजार की नकदी समेत अनाज व गृहस्थी का सामान जला है। दोनों घरों में लगी आग से करीब आठ लाख का नुकसान होने की बात कही गई है। इधर, किसानों के घरों में लगी आग से लोग दहशत में नजर आए। स्थानीय लोगों ने आग लगने का कारण नहीं बताया है।
मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह नायक ने पीड़ित किसानों को तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की बात कह ढांढस बंधाया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि लेखपाल को भेज कर आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी।


बेला। थाना क्षेत्र के सिरयावा में गुरुवार दोपहर एक खेत में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंच कर आग पर काबू पाती किसान सुदेश उर्फ गुड्डू कुशवाहा के 30 गट्ठे गेहूं के जलकर राख हो गए। पास की कुछ फसल भी जल गई। किसान ने बताया कि आस-पास खेतों पर लोग मौजूद थे। आग लगने की जानकारी पर वह पहुंचा और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed