{"_id":"663d0278e93aea27030b3680","slug":"cash-and-goods-stolen-from-auto-parts-shop-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112007-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो पार्ट्स की दुकान से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो पार्ट्स की दुकान से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
फफूंद। गांव जुआ स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरों ने नकदी समेत लगभग 20 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी दुकान मालिक को गुरुवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
गांव जुआ निवासी लक्ष्मण सिंह कुशवाह गांव में ही पानी की टंकी के पास गुदरी-मुरैना मार्ग पर खोखा रखकर बाइक मरम्मत व ऑटो पार्ट्स बेचने का काम करता है। रोज की तरह बुधवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद करके घर आया था। गुरुवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो खोखा में पीछे की तरफ टीन के तख्ते तिरछे पाए।
दुकान खोलकर उसे देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी लक्ष्मण सिंह व पड़ोसियों व थाना पुलिस को दी। पीड़ित दुकान मालिक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चोरों ने दुकान की कैश काउंटर में रखे लगभग सात हजार रुपये नकद, पांच बैटरी आदि लगभग 20 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चोरी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।