फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case registered against five people who entered the house and assaulted

Auraiya News: घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 23 Sep 2024 04:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five people who entered the house and assaulted
औरैया। सदर कोतवाली के गांव डेरा बंजारन में जबरन मकान कब्जा करने को लेकर पांच लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही घर में रखे सामान को तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में जशोदा पुत्र डाल सिंह निवासी प्रेमनगर डेरा बंजारन ने गांव निवासी गंभीर सिंह, रामलाल, मुकेश, राकेश के अलावा फूल सिंह निवासी एसपी आवास के पास कांशीराम कालोनी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कराया। पीड़ित ने लिखाया कि भांजा प्रमोद का पालन पोषण उसके यहां हुआ, शादी भी कराई। इस दौरान अपनी खेती की जमीन में मकान बनाने के लिए प्लॉट दिया। प्रार्थिनी के ससुर ने मकान बनवा दिया था। भांजे की पत्नी का देहांत होने पर भांजे ने दान स्वरूप मिले मकान को गांव के ही गंभीर सिंह को बेच दिया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। जब गंभीर सिंह व उसके साथ के लोगों ने मकान पर कब्जे का प्रयास किया। तब इसकी जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

इस संबंध में गंभीर सिंह से कहा गया कि उन्हें मकान खरीदने से पहले पूछना चाहिए। इस पर विपक्षी 18 नवंबर 2023 की रात उसके घर में घुस आए और उसे, उसके पुत्र राहुल, राजाबाबू, पुत्रवधू पुष्पा देवी को लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही घर में रखे सामान की तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए भाग गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। जन सुनवाई के दौरान 19 नवंबर 2023 को शिकायत की गई। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग दबंग किस्म के हैं। उनके द्वारा दी जा रही धमकी से वह व उनके परिवार के लोग दहशत में हैं। मारपीट में सभी को गंभीर चोटें आई थीं। साथ ही तोड़फोड़ से उसे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा था। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed