{"_id":"641c9c9d338ca30736029006","slug":"case-filed-for-abetment-to-suicide-auraiya-news-c-12-1-139810-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के सेंगनपुर में दहेज उत्पीड़न के मामले में मायके में रह रही विवाहिता ने पांच मार्च को आत्महत्या कर ली थी। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अयाना थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
अयाना थाना क्षेत्र के कस्बा सेंगनपुर निवासी अनीता देवी ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसने बेटी की शादी 23 अप्रैल 2022 को इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र जाफरपुरा निवासी गुलाब सिंह साथ की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग को लेकर पति गुलाब सिंह, सास ऊषा देवी, ससुर महावीर, देवर रंजीत व रवि बेटी को परेशान करने लगे।
मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। नौ दिसंबर 2022 को बेटी ने सीएचसी अयाना में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होने के बाद बेटी को अपनाने की बात पर ससुरालीजनों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
बीती 10 फरवरी को उपरोक्त आरोपी उसके घर आए और बेटी से जबरन कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा ले गए। जिस पर बेटी ने चार मार्च को कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे नाराज ससुरालीजनों ने बेटी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने पांच मार्च की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। चीखने पर आए पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में उसने अयाना थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।