{"_id":"688fa87c1f8cfbb37a068623","slug":"case-filed-against-seven-people-including-a-couple-for-assault-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129596-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मारपीट में दंपती समेत सात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मारपीट में दंपती समेत सात के खिलाफ केस
Sun, 03 Aug 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
औरैया। मारपीट के मामले में पुलिस ने दंपती समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यह पारिवारिक मामला शहर कोतवाली इलाके के संजय नगर का है।
शहर के ब्रह्मनगर निवासी अनुरागिनी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि संजय नगर के गेट 29 के पास एक दुकान है। एक अगस्त की रात सुभाष चौक निवासी उनके परिवार के अजय, पत्नी अंकिता व कानपुर देहात के थाना डेरापुर के गांव उरसान निवासी अर्पित व अगोसियर निवासी अमन आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनके संग मारपीट कर दी। मारपीट में चोटें आई हैं। परिजन उसे अस्पताल ले गए।
पीड़िता अनुरागिनी की तहरीर पर पुलिस ने अजय, अंकिता, अर्पित व अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, वादिनी के ससुर रामसेवक ने भी पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी तिलक मार्केट में किराये पर दुकान है। वह दुकान किराया व बिजली बिल का भुगतान करते हैं। वह बड़े बेटा अजय व बहू अंकिता के साथ बैठा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसका मझला बेटा प्रदीप व बहू अनुरागिनी दुकान पर आकर बैठ गए। कुछ देर बाद बेटा प्रदीप व कुलदीप दुकान पर आए और बड़े बेटे अजय व अंकिता से अभद्रता कर मारपीट कर दी। इससे दोनों घायल हो गए।
पीड़ित रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप, अनुरागिनी व कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राज कुमार ने बताया कि तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सात लोगों पर दर्ज मामले की जांच की जा रही है।