{"_id":"684dc259b07937de4b0d0814","slug":"case-filed-against-property-dealer-and-his-partner-for-threatening-and-occupying-plot-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127380-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्लॉट पर कब्जा व धमकी पर प्राॅपर्टी डीलर व साथी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्लॉट पर कब्जा व धमकी पर प्राॅपर्टी डीलर व साथी पर केस
Sun, 15 Jun 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। सेहुद मौजा में बैनामा कराए गए प्लॉट पर प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जा करने की कोशिश की। मामले में विरोध करने पर उसने अभद्रता की और फर्जी मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी।
इसे लेकर डीएम के आदेश पर पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर अनुराग पाठक व उसके साथी चपौली निवासी नीरज चक के खिलाफ दर्ज की है। विकास कुंज निवासी प्रभा देवी पत्नी रामकुमार सिंह ने 22 जून 2011 को सेहुद मौजा में एक प्लाॅट खरीदा था।
इस प्लॉट का बैनामा उसने गुमानी का पुर्वा निवासी महेंद्र सिंह से कराया था। प्लाॅट पर प्रभा देवी द्वारा नींव भरी गई है। इसके बावजूद संजय नगर निवासी प्राॅपर्टी डीलर अनुराग पाठक व चपौली निवासी साथी नीरज चक उस पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि नीरज चक ने महिला के पति को उत्पीड़न का फर्जी मामला दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी। जिस पर पीड़िता प्रभा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन सुनवाई नही हो सकी। उन्होंने डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मिलकर शिकायत की।
डीएम के आदेश पर दिबियापुर पुलिस ने प्लॉट पर जबरन कब्जा करने व जान से मारने की धमकी के मामले में प्राॅपर्टी डीलर अनुराग पाठक व साथी नीरज चक के खिलाफ दर्ज की है।
एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अनुराग के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, डीएम की कार्रवाई से भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत वैसुंधरा,सेहुद, लहोखर, जमुहा, ककराही,उमरी सहित कई गांवों में अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।