{"_id":"58c988314f1c1b4c7d32a679","slug":"carrier-in-the-canal-due-to-sterling-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल होने से नहर में गिरी कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग फेल होने से नहर में गिरी कार
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नहर पलटी स्कार्पियो कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू हुई कार नहर में पलट गई। घटना देख आस पास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार तीन लोगों में महिला का हाथ टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अछल्दा निवासी अनूप कुमार अपनी मां पुष्पा देवा व पुत्र निहाल के साथ स्कार्पियो से झींझक गए थे। वहां बैंक का काम निपटाने के बाद लौट रहे थे। अछल्दा-घसारा मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे स्कार्पियो बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। कार बहुत तेज रफ्तार में नही थी वरना बड़ा हादसा हो जाता। वहां से गुजर रहे लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने कार से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अनूप की मां को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उनके एक हाथ में फ्रैक्चर बताया। उनका इलाज जारी था। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची।