फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car went out of control and fell into ravine along service road, four injured

Auraiya News: बेकाबू होकर सर्विस रोड किनारे खड्ड में गिरी कार, चार घायल

Tue, 19 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car went out of control and fell into ravine along service road, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दिबियापुर से जालौन की ओर जा रहे कार सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के बखरिया के पास अनिंयत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिससे कार सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दिबियापुर निवासी कपिल यादव पुत्र बालिस्टर मंगलवार को पत्नी ममता को बीमारी होने पर इलाज के लिए कार से अपने परिजन दिबियापुर निवासी शालू पुत्र विक्रम, सहायल निवासी अभिषेक पुत्र राकेश के साथ जालौन जा रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे जैसे ही उनकी कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड पर पहुंची तभी अचानक से कार रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल होकर फंस गए। कार को खड्ड में गिरते देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल ममता, शालू को सैफई रेफर कर दिया। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो घायलों को सैफई रेफर किया गया है। हादसा चालक रफ्तार तेज होने व चालक के संतुलन खोने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article