फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car rammed into roadways in Ajitmal Auraiya two killed and four injured in accident

Accident in Auraiya: रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, महिलाओं समेत चार लोग घायल

Mon, 07 Nov 2022 09:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Nov 2022 09:22 PM IST
सार

हादसे की जानकारी पर पेट्रोलिंग टीम और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल सीएचसी अजीतमल भेजा। वहीं बस खड़ी करके चालक व परिचालक मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Car rammed into roadways in Ajitmal Auraiya two killed and four injured in accident
हादसे में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर मुरादगंज ओवरब्रिज के पास सोमवार रात सात बजे के करीब एक कार रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में इटावा निवासी दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों की पत्नियां व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पेट्रोलिंग टीम और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल सीएचसी अजीतमल भेजा। वहीं बस खड़ी करके चालक व परिचालक मौके से भाग निकले।

विज्ञापन

फजलगंज डिपो की रोडवेज बस कानपुर से सवारियां लेकर इटावा जा रही थी। जैसे ही बस मुरादगंज कस्बे में ओरब्रिज के पास पहुंची तभी चालक ने सवारियां उतारने के लिए अचानक से ब्रेक लगा दी। इसी बीच औरैया से आ रही कार रफ्तार तेज होने के कारण बस में जा घुसी। हादसे में कार सवार छह लोग बुरी से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। तब तक कार में सवार रविकांत दीक्षित (36) पुत्र प्रताप बाबू निवासी करनपुरा जनपद इटावा व उनके साथी विवेक यादव (35) पुत्र राम सिंह निवासी शांति विहार इटावा की मौत हो गई। वहीं कार में रविकांत की पत्नी आकांक्षा (28) व विवेक की पत्नी नीतू (26) बेबू (6) व सोलू (3) बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में फंसे लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर एएसपी शिष्यापाल भी मौके पर जा पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर देख सभी को सैफई रेफर किया गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि कार सवार सभी लोग औरैया के साईं मंदिर में घूमने के लिए आए हुए थे। रविकांत और विवेक दोस्त है, दोनों प्रापर्टी का एक साथ काम करते हैं। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार कराकर सैफई रेफर किया गया है। बस की सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया है। बस पुलिस कब्जे में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed