{"_id":"68867302f20a745cde04a194","slug":"car-overturned-after-colliding-with-bike-two-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129304-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक से टकराने के बाद कार पलटी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक से टकराने के बाद कार पलटी, दो घायल
Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास रविवार सुबह एक कार व बाइक में टक्कर हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में कार व बाइक के चालक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी कपड़ा व्यापारी कौशल पोरवाल रविवार को एरवाकटरा कार से गए थे। वहां काम निपटाने के बाद वह वापस घर जा रहे थे।
सुबह करीब नौ बजे रठगांव के पास बिधूना की तरफ से आ रहे गांव भटौली निवासी गीतम सिंह की बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खड़े लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घायलों को सैफई में उपचार हो रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।