फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car fell into the ravine uncontrollably, five injured

अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, पांच घायल

Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car fell into the ravine uncontrollably, five injured
घायल रामदर्शनी। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर अनंतराम के पास एक कार कुत्ते से टकराने के बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

औरैया शहर पढ़ीन दरवाजा निवासी गौरव दुबे मन्नत पूरी होने पर मंगलवार को अपनी मां रामदर्शनी, बहन गीता दुबे, मौसेरी बहन पूजा व रीना शुक्ला के साथ पिलुआ वाले हनुमान जी मंदिर इटावा गए थे। दर्शन कर लौटते वक्त हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास उनकी कार अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर खड्ड में गिर गई। जिसमें कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुन राहगीरों ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने रामदर्शनी व रीना शुक्ला की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल रीना शुक्ला। संवाद

घायल रीना शुक्ला। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed