फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car collision with roadways bus, woman's death

रोडवेज बस से टकराई कार, महिला की मौत

Sat, 25 Nov 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sat, 25 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Car collision with roadways bus, woman's death
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस व कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड इंडियन आयल तिराहे के पास शनिवार की शाम कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। कार सवार महिला की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल से सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनपद कानपुर नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी पंकज चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ ग्वालियर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार को वह कानपुर आ रहे थे। इंडियन आयल तिराहे के पास आमने सामने रोडवेज बस और कार में टक्कर हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि रोडवेज बस के शीशे टूट गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उर्मिला देवी की मौत हो गई। जबकि पंकज व उसके पुत्र प्रसून चतुर्वेदी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। इधर, राहगीरों ने बस में फंसी सवारियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। फिलहाल बस में बैठी सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता, यातायात प्रभारी शैलेश पांडेय ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के लिए डिवाइडर के बीच खड़ी कार को राहगीरों व सिपाहियाें के मदद से किनारे कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed