{"_id":"5a19ab044f1c1b6e468b6507","slug":"car-collision-with-roadways-bus-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से टकराई कार, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से टकराई कार, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस व कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड इंडियन आयल तिराहे के पास शनिवार की शाम कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। कार सवार महिला की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल से सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
जनपद कानपुर नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी पंकज चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ ग्वालियर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार को वह कानपुर आ रहे थे। इंडियन आयल तिराहे के पास आमने सामने रोडवेज बस और कार में टक्कर हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि रोडवेज बस के शीशे टूट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उर्मिला देवी की मौत हो गई। जबकि पंकज व उसके पुत्र प्रसून चतुर्वेदी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। इधर, राहगीरों ने बस में फंसी सवारियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। फिलहाल बस में बैठी सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता, यातायात प्रभारी शैलेश पांडेय ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के लिए डिवाइडर के बीच खड़ी कार को राहगीरों व सिपाहियाें के मदद से किनारे कराई।