{"_id":"57e80f664f1c1b906c573e3b","slug":"car-collision-killed-a-retired-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला-बिधूना मार्ग पर दूध लेकर साइकिल से घर जा रहे रिटायर्ड दरोगा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार सवारों ने उतरकर देखा तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एक कार सवार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने बेला-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचे माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को समझाया। मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खुला।
क्षेत्र के पुर्वा सुखम्मन निवासी रामसेवक पाल(75) दरोगा पद से रिटायर्ड हैं। रविवार सुबह वह साइकिल से दूध लेकर अपने गांव आ रहे थे। बेला-बिधूना मार्ग पर भदौरियन पुर्वा के सामने पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से रामसेवक सड़क पर जा गिरे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार चार युवक उतरे और उनकी हालत देखने लगे। इतने में ग्रामीण दौड़ पड़े तो कार सवार भाग गए। एक युवक उनकी पकड़ में आ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बेला-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने बताया कि वह लोग भिंड से लखनऊ जा रहे थे।
सूचना पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल व बसपा पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण मान गए और जाम खोेल दिया। वहीं मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।