{"_id":"56fd7e954f1c1b684df00108","slug":"captive-market-for-the-traders-took-shout","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंदी के लिए व्यापारियों ने भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंदी के लिए व्यापारियों ने भरी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर दिबियापुर की विभिन्न सड़कों पर मौन जुलूस निकालते सर्राफा व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अप्रैल को सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में पूरे दिबियापुर का बाजार बंद रहेगा। इसके लिए नगर के व्यापारियों ने सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में बैठक का आयोजन किया। सर्राफा व्यापारियों ने जुलूस निकालकर काले कानून के खिलाफ हुंकार भरी और दो अप्रैल को बाजार बंदी का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में नगर के अलग अलग संगठनों के व्यापारियों ने बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि नगर के सभी व्यापारी एकजुटता का परिचय देंगे। इस गूंगी बहरी सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।
विज्ञापन
सुखलाल गुप्ता ने कहा कि सर्राफा व्यापारी अपने आपको अकेला महसूस न करें। नगर के समस्त व्यापारी आपके साथ हैं। सर्राफा कमेटी के महामंत्री राजा भइया ने सभी व्यापार मंडलों से आए व्यापारियों का आभार जताया और दो अप्रैल को शांतिपूर्वक बंदी की अपील की। इस मौके पर उमाकांत सोनी, बारेलाल पाल, विनोद पोरवाल, अरविंद पोरवाल, अजय पैराडाइज, अजय शुक्ला, हरीश पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, गुरुवार अपरान्ह सर्राफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मौन जुलूस निकाला। व्यापारी अपने हाथों में काला कानून वापस लो, एक्साइज ड्यूटी वापस लो आदि नारे लिखीं तख्तियां लेकर निकले।
अध्यक्ष बारेलाल पाल, महामंत्री राजा भइया के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस के बाद आयोजित सभा में संजू सोनी ने कहा कि कारीगर और कोई काम नहीं कर सकते। अगर यह काला कानून लग गया तो स्वर्णकार समाज के लोग बेकार हो जाएंगे। सुशील पोरवाल, श्याम बाबू पोरवाल, रामबहादुर सोनी, उमाकांत सोनी, अनिल दीक्षित, प्रवीण पोरवाल, आलोक पोरवाल, हरीश पालीवाल, दीप मराठा, तुकाराम, रिंकू सोनी, संजयपाल, पप्पू भइया, सुभाष गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।