फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Canna took off from devkali electricity sub-station

देवकली विद्युत सब स्टेशन से हटा ग्रहण

Thu, 13 Aug 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 13 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Canna took off from devkali electricity sub-station

आठ सालों से निर्माण की बांट जोह रहा देवकली 132 केवी विद्युत सब स्टेशन के बुरे दिन छट गए हैं। यूपी पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विभागीय स्तर से निर्माण कराए जा रहे इस सब स्टेशन का काम एक माह में शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन



शासन की रुचि बढ़ने से सब स्टेशन परिसर में मशीनरी का जुटाया जाना शुरू हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि एक माह में काम शुरू होकर 2016 तक सब स्टेशन को चालू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



 
वर्ष 1996-97 में शहर की विद्युतापूर्ति सुदृढ़ कराने को 132 केवी विद्युत सब स्टेशन की सौगात दी गई थी। इससे विद्युत संकट झेल रहे उपभोक्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक वर्ष तक सब स्टेशन निर्माण का कार्य चला। इसके बाद से किसी न किसी कारण के चलते निर्माण पर ग्रहण लग गया। तब से लेकर अब तक कई बार सब स्टेशन निर्माण कराने का प्रयास किया गया, लेकिन विफल ही रहा।


 
इस मामले में अमर उजाला ने शुरूआत से लेकर अब तक और उप विद्युत संस्थान के न बनने से शहर के उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।



अमर उजाला की मेहनत रंग लाई। सरकार से इस विद्युत उप संस्थान के निर्माण को टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरी झंडी दे दी गई है।


इसके चलते अब उपभोक्ताओं को एक बार फिर से राहत मिलती नजर आ रही है। वहीं विद्युत उप संस्थान परिसर में मशीनरी जुटना शुरू हो गया है। इससे इसके निर्माण शुरू होने की अब संभावना प्रबल हो गई है।


 

जमीन का फंसा पेंच, निर्माण में बन रहा बाधक- औरैया। विद्युत उप संस्थान के निर्माण में उत्तर की तरफ की जमीन का विवाद चलने के कारण निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इसके चलते अभी केवल तीन तरफ से ही पक्की चारदीवारी का निर्माण कराया गया है। वहीं अधिकारी इस विवाद को निपटाने के लिए प्रयासरत हैं।



 
यूपी पावर कारपोरेशन से विभागीय स्तर से देवकली 132 केवी विद्युत उप संस्थान के निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। संस्थान पर लगाई जाने वाली मशीनों का सामान जुटना शुरू हो गया है। एक माह में काम शुरू हो जाएगा। रामवीर सिंह, एक्सईएन ट्रांसमिशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed