फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Campaigning stopped, polling parties will leave today, voting tomorrow

Auraiya News: थमा प्रचार, पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी, मतदान कल

Wed, 10 May 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Campaigning stopped, polling parties will leave today, voting tomorrow
औरैया। दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार की शाम प्रचार थम गया। बुधवार की सुबह पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो कि शाम छह बजे तक चलता रहेगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने ताकत झोंक दी। सुबह ही ढोल-नगाड़ों के साथ बाइक जुलूस निकाला, फिर अलग-अलग वार्डों में जनसंपर्क कर अपनी ताकत का अहसास कराया। शाम पांच बजे तक लाव-लश्कर के साथ चुनाव प्रचार चलता रहा, इस दौरान प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने घर-घर दस्तक दी। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाई। मतदान केंद्रों पर अभिकर्ताओं की तैनाती की सूची तैयार की गई। इधर पोलिंग पार्टियां रवाना करने को लेकर रवानगी स्थल पर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। सभी वाहन अधिग्रहीत कर सुरक्षित खड़े कराए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। 76 मतदान केंद्रों के 207 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

सक्रिय हो गई पुलिस
चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होते ही पुलिस सड़कों पर सक्रिय हो गई। जो प्रत्याशी या फिर उनके कार्यकर्ता वाहनों पर झंडा-बैनर लगाकर मिले, उन्हें उतरवाकर आगे भेजा गया। साथ ही आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की बात कही गई।
विज्ञापन

मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाने में जुटे
जिले का सियासी संग्राम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले प्रत्याशी मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाने के अभियान में जुट गए हैं। वहीं, मतदाताओं को अपने ओर आकर्षित करने और पक्ष में वोट डालने के लिए देर रात तक गली मोहल्लों में चहलकदमी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष के 80 और सभासद के 526 प्रत्याशी
जिले की एक नगर पालिका परिषद औरैया और छह नगर निकाय बाबरपुर-अजीतमल, फफूंद, अटसू, अछल्दा, बिधूना, दिबियापुर में कुल 80 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में है। इन निकायों के 104 वार्ड के लिए 526 सभासद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी निकायों में बैलेट पेपर से मतदान होंगे।
अब वीडियो, मैसेज के सहारे पहुंचा रहे हैं बात
चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और वायस मैसेज का सहारा ले रहे हैं। भावुक अपीलों के साथ मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
पोलिंग पार्टियों के लिए लगे 300 वाहन
पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचाने और सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों की कुल 300 छोटे-बड़े वाहन अधिग्रहण किए गए हैं। जिन्हें परिवहन विभाग ने पुलिस और प्रशासन को जरूरत के हिसाब से मुहैया करा दिए हैं।
पुलिस बल की तैनाती
निकाय क्षेत्र के सभी 76 पोलिंग बूथ पर निरीक्षक, उप निरीक्षक 43, सशस्त्र पुलिस बल 152, बिना शस्त्र के 89, होमगार्ड 414 लगेंगे। इसके अलावा निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मोबाइल टीमें 24, क्यूआरटी 48, जोनल पुलिस मोबाइल टीमें 32, सेक्टर मोबाइल टीम 44 के साथ पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात किया जाएगा।
11 मई को रहेगा अवकाश
उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 11 मई को सात निकायों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस दिन लोग अधिक से अधिक पहुंच कर मतदान करें। मतदान के दिन सभी संस्थान व सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।
प्रेक्षक के मोबाइल नंबर
निकाय चुनाव के लिए प्रेक्षक प्रेम प्रकाश मीणा की तैनाती जिले में की गई है। उनका मोबाइल नंबर- 9958769937 है। उनके साथ लायजन ऑफीसर के रूप में सहायक आयुक्त राज्यकर पंचलाल को नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर- 7235002848 है।

यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बिधूना व अछल्दा नगर निकाय के लिए बिधूना कस्बे के गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बाबरपुर-अजीतमल, अटसू नगर पंचायत के लिए अजीतमल के जनता इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं, औरैया नगर पालिका, फफूंद, दिबियापुर नगर निकाय के लिए ककोर जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed