फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Businessman saved from fraud of Rs 27 lakh, seven people from Odisha arrested

Auraiya News: 27 लाख की ठगी से बचा व्यापारी, उड़ीसा के सात गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Businessman saved from fraud of Rs 27 lakh, seven people from Odisha arrested
औरैया। शहर का एक व्यापारी 27 लाख की ठगी से बच गया। खरीदने से पहले सराफा व्यापारी काे सोने के दाने दिखाने पहुंचा तभी दुकान में मौजूद आरोपी ने नकदी व सामान पार कर दिया। वापस आने पर सभी लापता हो गए। जानकारी के बाद पुलिस ने दबिश देकर उड़ीसा की तीन महिला समेत सात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नकली सोने की दाने बेचने के प्रयास में थे। पुलिस ने उनसे दुकान से पार की गई नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। एसपी अभिषेक भारती ने गुरुवार को धोखाधड़ी के प्रयास व चोरी की घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर से सटे गांव खानपुर निवासी सत्यजीत गांव में वैश्नवी टूल्स नाम से दुकान किए हैं। बुधवार शाम चार बजे उसकी दुकान पर तीन महिला और चार पुरुष पहुंचे। जिन्होंने ट्रेन में मिला एक किग्रा सोने के दाने होने का दावा किया, जो सस्ते में देने की बात कही। व्यापारी लालच में आकर 27 लाख रुपये में डील कर ली। कुछ देर बाद आरोपी राजी हो गए। बाद में व्यापारी दाने लेकर एक सराफा व्यापारी के पास पहुंचा। दानों को देख सराफा व्यापारी ने नकली बता दिया। दुकान पर वापस पहुंचा तो आरोपी लापता थे। दुकान में रखे दो एम्प्लीफायर, कीपेड मोबाइल व पांच हजार रुपये आरोपी पार कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान शहर के जालौन चौराहा से सांई मंदिर रोड से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गए। उनके पास से पुलिस ने दुकान से चोरी का पूरा माल व पांच हजार की नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उड़ीसा जनपद जाजपुर थाना जखपुरा के गांव वरपाल निवासी दुखिया नायक, थाना रोगोडी के गांव जाजपुर निवासी प्रताप सोधी, जाजपुर के गांव जोटरापार जखपुरा निवासी राजू, थाना कुरई के गांव पुरवागोठ निवासी माइकल शिवा, मीणा, जखपुरा के गांव दसमनिया निवासी सरसा, जनपद जसपुर थाना रघुपुर के गांव दानकाजी निवासी दुर्गा प्रधान बताया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed