फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buses also ran on local routes on Bhai Dooj

Auraiya News: भाईदूज पर लोकल रूटों पर भी दौड़ी बसें

Thu, 23 Oct 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Buses also ran on local routes on Bhai Dooj
फोटो-23एयूआरपी 30- यात्रियों को लेकर डिपो से रवाना होती बस। संवाद
औरैया। भाईदूज पर्व पर भाई व बहनों को अपनों के घरों पहुंचने में दिक्कत न हो इसे लेकर डिपो प्रशासन की ओर से लोकल रूटों पर विशेष ध्यान दिया गया। खासतौर पर औरैया समेत पड़ोसी जिलों के मुख्य रूटों पर कुल 12 बसों को दौड़ाया गया। इन रूटों पर बसों के दो-दो फेरे लगाए गए ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन

भाईदूज पर डिपो की ओर से इटावा, उरई, कानपुर, कन्नौज आदि रूटों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही साथ बिधूना, बरौनाकला, रसूलाबाद को जाने वाली बसों को भी चलाया गया। इन बसों के दो-दो फेरे लगाए गए। रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की जानकारी चालक-परिचालकों की ओर से डिपो प्रशासन को दी जाती रही। इसे देखते हुए दोपहर बाद उरई के लिए एक और बस चलाई गई। जालौन से लेकर उरई के मुसाफिरों को इस प्रयास से काफी राहत मिली। डिपो एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि भाईदूज पर लोकल रूटों पर ज्यादा सवारी चलती हैं। ऐसे में लोकल रूटों पर कुल 12 बसें चलाई गई हैं। इन बसों के दो-दो फेरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed