फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bus viring caught fire

औरैया डिपो बस की वायरिंग जली

Sun, 31 Jan 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bus viring caught fire
औरैया। गोरखपुर से औरैया आ रही बस की वायरिंग जल गई। चालक ने किसी तरह आग बुझाई और जान जोखिम में डालकर यात्रियों को औरैया तक लेकर आ गया। डिपो पहुंचने पर चालक ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चलने वाली औरैया डिपो की बस यूपी 79 टी 1556 को शनिवार को गोरखपुर भेजा गया था। वहां से चालक बस लेकर चला तो तारों में आग लग गई। चालक धर्मेंद्र ने सूझबूझ दिखा किसी तरह आग बुझाई और कुछ देर गाड़ी को खड़ा रखने के बाद तारों को दुरुस्त कर 45 सवारियों को औरैया तक लाया। चालक ने बताया कि रास्ते में कई बार तारों के गर्म होने पर उसने बस रोकी और ठंडा होने के बाद बस चलाई। डिपो में आने के बाद अधिकारियों ने बस में मामूली मरम्मत के बाद धर्मेंद्र को दूसरे रूट पर भेजना चाहा तो उसने इनकार कर दिया। चालक ने बताया कि बस की वायरिंग पूरी तरह जल चुकी है। इससे हादसे की आशंका है।
विज्ञापन

किसी तरह बस को यहां तक लाया है। इस संदर्भ में एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि एक बस के तारों के जलने की जानकारी दी गई है। बस के तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed