{"_id":"5ff4ac868ebc3e2e5400c76c","slug":"bus-service-from-achalda-to-kanpur-soon-auraiya-news-knp6041923165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अछल्दा से कानपुर के लिए जल्द मिलेगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अछल्दा से कानपुर के लिए जल्द मिलेगी बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा से कानपुर के लिए ट्रेनें बंद होने से परेशान दैनिक यात्रियों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां से कानपुर के लिए जल्द बस सेवा शुरू हो सकती है। मंडल अध्यक्ष के पत्र पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सेवा जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
मार्च में लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बीच अछल्दा रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव खत्म कर दिया गया। इसके कारण अछल्दा से कानपुर व इटावा जाने वालों के लिए समस्या खड़ी हो गई। हाल में ही इटावा के लिए बस सेवा मिल गई। लेकिन अछल्दा क्षेत्र के व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा या निजी वाहनों का प्रयोग करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम औरैया को पत्र लिखा था।
जिस पर परिवहन विभाग ने जल्द ही अछल्दा से औरैया होकर कानपुर के लिए बस चलाने का आश्वासन दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।