फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bus overturned on expressway after colliding with tanker, 24 injured

टैंकर से टकराने पर एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 24 घायल

Fri, 27 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned on expressway after colliding with tanker, 24 injured
घायलों को एंबुलेंस में बैठाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरनागरपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस आगे चल रहे टैंकर को ओवरटेक करने में टकराकर पलट गई। हादसे में बस सवार 24 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को सैफई व कन्नौज के सौरिख भेजा गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू की है। राप्ती ट्रेवेल्स की बस बलरामपुर जिले से 70 सवारियां लेकर राजकोट राजस्थान जा रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही बस एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरनागरपुर गांव के सामने एक्सप्रेसवे पर पहुंची। बस चालक सुखदेव ने आगे चल रहे टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे बस टैंकर से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर एरवाकटरा थाना, उमरैन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को सैफई व सौरिख कन्नौज भेजा गया। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि हादसे के बाद क्रेन मंगवाकर बस सीधी कराकर कब्जे में ली गई है। कुछ सवारियां अपने से गंतव्य को चली गई। बस मालिक को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेयरिंग लॉक होने से चालक ने खोया संतुलन
चालक सुखदेव निवासी धर्मपुर, सिद्धार्थनगर ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस पहले टैंकर से टकराई और कुछ दूर आगे बढ़ी और इसके बाद स्टेयरिंग लॉक हो गई। इससे बस बेकाबू होकर पलट गई। उसने बताया कि बस में उसके अलावा दो और चालक थे।
एक घंटे तक कराहती रहीं सवारियां
एक्सप्रेसवे पर हादसा होने के कुछ देर बाद पेट्रोलिंग टीम और पुलिस पहुंची। इस बीच राहत और बचाव कार्य में करीब एक घंटे लग गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए भेजने की व्यवस्था कराई गई। इतना सब होने में करीब एक घंटे लग गए। बस सवार लोग कुछ तो खुद से निकल आए थे, कुछ बस में फंसे कराहते रहे।

हादसे में गंभीर रूप से घायल
पार्वती (26) पत्नी मानिक राम निवासी सिद्धार्थनगर
बबलू (19) पुत्र राम अचल निवासी सिद्धार्थनगर
माया शर्मा (42)पत्नी रामनरेश निवासी बढनी सिद्धार्थनगर
प्रताप सिंह (60) निवासी भीम राजसमंद राजस्थान
छगन सिंह(30) पुत्र नारायण सिंह निवासी बड़ा खेड़ा थाना भानगढ़ जिला अजमेर
सुनील (22) पुत्र हृदय लाल निवासी बलरामपुर
मानिक राम (38) पुत्र शंकर यादव निवासी बलरामपुर
दिनेश (24) पुत्र भोलाबन निवासी बस्ती
रमन (17) पुत्र छोटेलाल निवासी बस्ती
नीरज (20) पुत्र ओमकार यादव निवासी बस्ती
अनीता शर्मा (24) पत्नी रामनाथ निवासी बलरामपुर
बलराम(24) पुत्र तुलसी निवासी बस्ती
संजू शर्मा(25) पत्नी जनक राम शर्मा निवासी सिद्धार्थनगर
अमित शर्मा (5) पुत्र राम नरेश शर्मा निवासी सिद्धार्थनगर
28), दिनेश (24),

 हादसे के बाद पलटी पड़ी बस। संवाद

हादसे के बाद पलटी पड़ी बस। संवाद- फोटो : AURAIYA

 दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद

दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद- फोटो : AURAIYA

 घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed