{"_id":"62b0d1cc6d13f7538e2e024e","slug":"bus-going-from-bahraich-to-jaipur-collides-with-dumper-on-lucknow-agra-expressway-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बहराइच से जयपुर जा रही बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराई, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बहराइच से जयपुर जा रही बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराई, 20 घायल
Tue, 21 Jun 2022 01:30 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:30 AM IST
सार
सोमवार देर रात 12:30 बजे के करीब बहराइच डिपो की बस मील संख्या 136 के सामने आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा टकराई। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस में डालती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन के पास बहराइच से जयपुर जा रही रोडवेज बस डंपर से जा टकराई। हादसे में चालक समेत 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात 12:30 बजे के करीब बहराइच डिपो की बस मील संख्या 136 के सामने आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा टकराई। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक शमीम, परिचालक रविशंकर त्रिवेदी निवासी बहराइच, काजल (23) पुत्री बलराम, बेबी सिंह (45)पत्नी बलराम, बलराम (50) पुत्र सालिगराम निवासी हुजूरपुर बहराइच, अमरीश (24) पुत्र बहादुर निवासी नेपाल, ब्रजबहादुर (58) नेपाल, लक्ष्मी (24) पुत्री विजय पटेल बड़ोदरा गुजरात समेत करीब 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी एरवाकटरा भेजा है। परिचालक ने बताया कि बस में 56 लोग सवार थे और बस रुपैडिहा बहराइच से जयपुर जा रही थी। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर भाग गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवा कर यातायात सामान्य किया गया है।
विज्ञापन