{"_id":"af0ee0be812472876392ecae979525fe","slug":"bus-full-of-passengers-fell-into-rjbhe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी बस रजबहे में गिरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी बस रजबहे में गिरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम दिबियापुर-बिधूना मार्ग पर सवारियों से भरी
विज्ञापन
बस अनियंत्रित होकर हरचंदपुर रजबहे में जा गिरी। चीख पुकान सुनकर आसपास के
लोग दौड़ पड़े। लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। रजबहे में पानी भरा होने
से कोई गंभीर रूप से घायल तो नहीं हुआ, किंतु सभी चुटहिल हो गए।
बस पलटने की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिधूना एसडीएम, तहसीलदार समेत तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कोई बड़ी घटना न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को देर शाम लगभग 7 बजे दिबियापुर से बिधूना के बीच चलने वाली बस दिबियापुर बस स्टैंड से सवारियां भरकर आगे बढ़ी। अभी बस 6 किलोमीटर आगे बढ़ ही पाई थी कि बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे हरचंदपुर रजबहे में जा गिरी।
बस में बैठी सवारियों की चीख पुकार सुनकर राहगीर एवं आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। दिबियापुर की ओर जा रही सरकारी बस के ड्राइवर कंडक्टर ने रजबहे में गिरी बस के शीशे, दरवाजे आदि खोले। ग्रामीणों ने पानी में घुसकर सवारियों को सकुशल बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूप को घटना की सूचना दी।
दिबियापुर थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह मौके पर पहुंचे। दिबियापुर एवं बिधूना की तीन एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। आनन फानन एसडीएम मदन चंद्र दुबे, प्रभारी तहसीलदार बिधूना संजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों सेजानकारी मिली कि कोई भी सवारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुई है।
इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। समाचार लिखे जाने तक बस को रजबहे से बाहर निकलवाने के प्रयास किए जा रहे थे। प्रभारी तहसीलदार संजय कुशवाहा ने बताया कि बस में दो दर्जन सवारियां थी। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि कंडम हो चुकी बस में ब्रेक तक नहीं हैं। अक्सर इस मार्ग पर यह बस अनियंत्रित होकर छोटे मोटे हादसे करती रहती है।